फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से नकदी और आभूषण चोरी

Thu, 06 Oct 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
विज्ञापन
thief
विज्ञापन
उपमंडल के दियाड़ और बहेड़ी में चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर हजारों रुपयों के बर्तन और आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया। चोरी की वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक उपमंडल अंब के तहत दियाड़ा निवासी महिला ऊषा देवी पत्नी जीवन कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका पति विदेश में रहता है। पिछले करीब एक माह से वह अपनी ननद के घर पंडोगा गई हुई थीं। उसने घर में ताला लगाकर चाबी अपने जेठ को दी थी। वीरवार को उसे जेठ का फोन आया कि घर का ताला टूटा हुआ है। उसने घर आकर पाया कि दरवाजे और अलमारी का ताला टूटा हुआ था।

अलमारी से सोने की दो अंगुठियां, नथ और बालियां तथा पांच हजार रुपये गायब थे। उधर, पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। जबकि, दूसरे मामले में बहेड़ी निवासी महिला कमला ने पुलिस को बताया कि वह घर पर अकेली रहती है। बुधवार रात को वह अपने पड़ोस के घर में सोने चली गई। सुबह उसने पाया कि घर का ताला टूटा हुआ है और कमरे में रखे संदूक का भी ताला तोड़ा गया था। जहां से हजारों रुपयों के पीतल के बर्तन और पांच हजार रुपये गायब थे। अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें