फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी समेत एक लाख का सामान चोरी

Sat, 05 Mar 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
 फ्रेंड्स कॉलोनी में ग्रिल तोड़ घर में घुसे चोर करीब एक लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर गए। इस दौरान चोर घर से लगभग 65 हजार रुपये नकदी एवं अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान घर के सदस्य अपने रिश्तेदार के घर दिल्ली गए हुए थे। जब घरवाले शनिवार सुबह घर पहुंचे तो चोरी का पता लगा।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दिलबाग सिंह निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वे परिवार सहित अपने रिश्तेदारों के यहां दिल्ली गए थे। इस दौरान चोर घर के पिछले हिस्से में लगी ग्रिल को तोड़कर अंदर घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सभी कमरों में रखा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। वहीं अलमारी एवं बेडों के बॉक्स खुले हुए थे।

उन्होंने बताया कि घर में रखी करीब 65 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य कीमती गायब है। यह पहली दफा नहीं है कि फ्रेंड्स कॉलोनी में चोरी हुई हो, इससे पहले भी चोर कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलते ही मौका ए वारदात का दौरा कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें