फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक का छात्र जुराब में ले जा रहा था चरस, पकड़ा गया

विज्ञापन
crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बंगाणा पुलिस ने ककड़ से फरीदाबाद जा रही एचआरटीसी बस में सफर कर रहे एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान वरुण शर्मा पुत्र प्रवीण कुमार निवासी परनाली तहसील टौणी देवी जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवक बीटेक की पढ़ाई कर रहा है।

जानकारी के अनुसार बंगाणा पुलिस ने सोमवार देर रात लगाए नाके के दौरान फरीदाबाद जा रही एचआरटीसी बस नंबर एचपी 67 3248 को चेकिंग के लिए रोका। बस में पुलिस की अचानक चेकिंग से यात्रियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान ही बस में सवार एक युवक पुलिस को देखकर कुछ अजीब सी हरकतें करने लगा। इस पर पुलिस को शक हुआ और उक्त युवक की तलाशी के दौरान उसके दाहिने पांव में पहनी हुई जुराब के अंदर 9.35 ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी वरुण शर्मा को गिरफ्तार कर धारा 20 मादक पदार्थ द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें