फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन के साथ पंजाबी युवक गिरफ्तार

Wed, 16 Dec 2015 05:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना, टाहलीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के अमराली चौक पर पुलिस ने एक पंजाबी युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 6.5 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। युवक की पहचान प्रभजोत सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी आनंदपुर जिला रोपड़ पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम हरोली थाना प्रभारी बिन्नी मिन्हास अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे कि अमराली चौक के पास एक युवक रेन शेल्टर में बैठा था। पुलिस पार्टी ने गाड़ी रोक कर युवक से पूछताछ करनी चाही तो पुलिस को देखकर युवक एकदम घबरा गया।

वहीं, युवक ने हाथ में पकड़े एक लिफाफे को रेन शेल्टर के कोने में फेंक दिया। पूछताछ पर उसने अपना नाम प्रभजोत सिंह निवासी आनंदपुर जिला रोपड़ पंजाब बताया। इसके बाद मौके पर फेंके गए पॉलीथिन के लिफाफे को खोलकर चेक किया तो उसमें 15 सुइयां और एक सफेद रंग के लिफाफे में 6.5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें