फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी ने गाड़ी से पकड़ी पिस्तौल

Mon, 02 May 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/दालतपुर चाक
विज्ञापन
9 एमएम पिस्टल
विज्ञापन
क्षेत्र के साथ लगते गांव चलेट स्थित दौलतपुर चौक-गगरेट रोड पर सोमवार को स्पेशल इन्वेस्टिगेटिंग टीम ने नाकेबंदी के दौरान एक गाड़ी से यूएसए मेड पिस्टल बरामद की है। एसआईटी में एसएचओ गौरव भारद्वाज, एएसआई हाशिम अली, एएसआई हरजीत सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन


पिस्टल लेकर चल रहे आरोपी की पहचान बलराम सिंह निवासी नंगल जरियालां के रूप में हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की गाड़ी को रोका और सघन तलाशी लेने पर पिस्टल बरामद की गई। पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपी बलराम को हिरासत में ले लिया है और गाड़ी भी जब्त कर ली है। इसके बारे में अधिक जानकारी देते हुए एसआईटी की टीम और एसएचओ गगरेट गौरव भारद्वाज ने बताया कि केस के सिलसिले में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसमें पिस्टल आरोपी बलराम सिंह के पास होने की बात सामने आई थी। इसी आधार पर एसआईटी ने करवाई की है। आरोपी बलराम दौलतपुर चौक बस अड्डा में आर्मी कैंटीन के नीचे बनी दुकान में कारोबार चलाता है। उधर, एसएचओ गगरेट गौरव भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25-54-59 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें