फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार से अपह्त मिस्त्री का शव बड़ोपल नहर में मिला

Mon, 02 May 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
हंगामा करते लोग। - फोटो : bureau
विज्ञापन
हिसार जिले के उकलाना से 27 अप्रैल को अपह्त हुए 42 वर्षीय धनराज पुत्र चांदीराम का शव रविवार देर रात बड़ोपल नहर से बरामद हुआ है। सूचना पर सोमवार सुबह पहुंचे परिजनों ने सिविल अस्पताल फतेहाबाद में हंगामा करते हुए उकलाना पुलिस पर सही ढंग से कार्रवाई न करने के आरोप लगाए। परिजन सुबह शव न लेने पर अड़े रहे। सूचना मिलने पर फतेहाबाद के डीएसपी विजय जाखड़ मौके पर पहुंचे और उन्होंने हिसार के उच्च अधिकारियों से बात कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। डीएसपी ने मेडिकल बोर्ड बनाकर शव का पोस्टमार्टम करवाने के आदेश दिए। शव पूरी तरह से गला-सड़ा होने के लिए पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया। उकलाना थाना के कार्यकारी एसएचओ रमेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में हंगामा कर रहे मृतक के फूफा इंद्राज ने बताया कि धनराज पिछले 20 साल से उकलाना में भूना रोड पर बाइक मिस्त्री का काम करता था। आरोप है कि 27 अप्रैल को शाम साढ़े 6 बजे बाइक ठीक कराने का बहाना बनाकर दो युवक अपहरण करके ले गए। देर रात को जब धनराज घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की और अगले दिन सुबह उकलाना थाने में शिकायत दी गई। परिजनों का आरोप है कि धनराज व उसके परिवार के लोगों को पिछले 15 दिन से तीन युवक जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
न ढूंढ पाने पर पुलिस पर फुटा गुस्सा:
परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस को आरोपियों का नाम देकर शिकायत दी गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पिछले एक हफ्ते से थाने के चक्कर काटते रहे लेकिन एसएचओ ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएचओ बल्कि कहते रहे कि मोबाइल बंद है धार्मिक स्थान पर गया होगा अपने आप वापस आ जाएगा। परिजनों का आरोप था कि पुलिस अगर समय रहते कार्रवाई करती तो शायद धनराज मिल जाता। परिजनों ने आरोप लगाया कि वह खुद ही धनराज को ढूंढते रहे लापता होने वाले दिन 7 बजकर 55 मिनट पर सनियाना नहर पर लोकेशन भी पाई गई। जिसके बाद रविवार रात को बड़ोपल नहर से शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दर्ज होगा मामला:
धनराज के लापता होने पर शिकायत आते ही मामला दर्ज कर लिया गया था। समय रहते कार्रवाई की गई है आरोप गलत लगाए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद अगर कार्रवाई बनती हुई तो हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

      रमेश कुमार, कार्यवाहक एसएचओ उकला थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें