स्थानीय टैक्सी स्टैंड पर पार्किंग को लेकर चालक आपस में ही भिड़ गए। वारदात में एक चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे उपचार तथा मेडिकल के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भेजा गया है। उधर, पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
देर शाम हुई घटना से बस अड्डे पर काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बन रहा रहा। जानकारी के मुताबिक अमर सिंह निवासी बदोली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर रात को उन्होंने अपनी गाड़ी टैक्सी स्टैंड पर पार्किंग में लगा रखी थी।
इसी दौरान टैक्सी यूनियन प्रधान ने उसके साथ बहस करनी शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि यूनियन के प्रधान के चालक ने इसके सिर पर प्लास्टिक के पाइप से हमला किया, जिसमें इसे काफी चोटें आई हैं। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 341, 323, 504, 34 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।