फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबर में मधुमक्खियों के काटने से युवक की मौत

Tue, 28 Mar 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हरोली पुलिस थाना के तहत गांव पंजाबर में मधुमक्खियों के काटने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेंद्र (35) पुत्र दीदार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। सुरेंद्र मजदूरी का कार्य करता था।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुरेंद्र निवासी पंजाबर सोमवार देर सायं जंगल की ओर जा रहा था। अचानक मधुमक्खियों के एक झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों ने सुरेंद्र को बुरी तरह से काट लिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग एकत्रित हुए। जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद उसे मधुमक्खियों के चंगुल से छुड़ाया और गंभीर हालत में ऊना अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें