फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी, एक धरा

Fri, 25 Mar 2016 07:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव बसदेहड़ा निवासी व्यक्ति के साथ विदेश भेजने के नाम पर ठगी मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी की पहचान पंजाब के मुकेरियां निवासी विकास सानन के रूप में की गई है। इसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने पर 28 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही पुलिस ने दूसरे आरोपी की तलाश भी तेज कर दी है। जानकारी के मुताबिक बसदेहड़ा निवासी देविंद्र सिंह ने 10 फरवरी 2016 को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने दो व्यक्तियों को विदेश भेजवाने के लिए मोहाली पंजाब के दो एजेंटों से संपर्क किया। इन्होंने 6 माह के अंदर उन्हें विदेश भेजने का आश्वासन दिया। उसने विदेश भेजने के लिए आरोपियों के कहे अनुसार उनके खातों में 6 लाख 50 हजार रुपये जमा करवाए तथा आरोपियों को 50 हजार रुपये नकद अपने गांव में दिए। बाद में आरोपियों ने न तो उन्हें विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए।

जब उसने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने इसे दिल्ली बुला लिया। दिल्ली में न तो उन्होंने उसकी फोन कॉल उठाई और न ही वह उसे मिले। कुछ दिन बाद आरोपियों ने उसके मोाबाइल पर संपर्क कर हर व्यक्ति से 7500 अमरीकी डॉलर की मांग की तथा धमकी दी कि यदि 7500 अमरीकी डॉलर इन्हें न दिए तो उन्हें विदेश नहीं भेजा जाएगा और न ही उनके पैसे मिलेंगे। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच के दौरान एक आरोपी विकास सानन को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को 28 मार्च तक पुलिस रिमांड में भेजने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें