टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
पुलिस ने एक व्यक्ति को 1160 रुपये की पर्ची-दड़ा सट्टा सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को एसआईयू टीम के पुलिस कर्मी शाम के समय गश्त पर सब्जी मंडी ऊना में मौजूद थे।
इस दौरान सुभाष चंद निवासी वार्ड नंबर पांच पौड़िया वाला बाजार ऊना के कब्जे से 1160 रुपये के करंसी नोट और पर्ची दड़ा सट्टा बरामद किए गए। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सुभाष चंद के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।