फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के खंभे से गिरकर कामगार की मौत

Tue, 23 May 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 उपमंडल अंब में बिजली के खंभे से गिरकर एक कामगार की मौत हो गई। मृतक की पहचान केवल कृष्ण निवासी टकारला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार केवल कृष्ण निवासी टकारला बिजली विभाग के एक ठेकेदार के पास काम करता था। मंगलवार सायं बिजली का काम कर रहा था। अचानक उसका पांव फिसल गया और वह खंभे से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में घायल को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने केवल कृष्ण को मृत घोषित कर दिया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें