फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण नहीं चुकाने पर उद्योग में तालाबंदी

Wed, 22 Jun 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, टाहलीवाल (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में बैंक का ऋण न चुकाने पर एक उद्योग को सील कर दिया गया है। बैंक की उद्योग के ऊपर 2 करोड़ 10 लाख रुपये की लेनदारी थी। उद्योग प्रबंधन को कई बार बैंक की ओर से नोटिस जारी किए गए। लेकिन, उद्योग प्रबंधन ने इसे अनदेखा कर दिया।  बैंक कर्मचारियों ने तहसीलदार एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में उद्योग में तालेबंदी कर सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि उद्योग में प्रेशर कुकर बनाए जाते हैं।
विज्ञापन


एसबीआई के मुख्य प्रबंधक शमशेर सिंह ने बताया कि वर्ष 2011 में उद्योग ने एक करोड़ 74 लाख रुपये का लोन लिया था। लोन लेने के बाद उद्योग प्रबंधन किस्तें जमा करवाने में आनाकानी करने लगा। इसके बाद बैंक ने उद्योग प्रबंधन को कई बार नोटिस जारी किए। लेकिन, नोटिसों का जवाब नहीं दिया और न ही उद्योग प्रबंधन ने किस्तें चुकता कीं। इसके चलते लोन की राशि 2 करोड़ 10 लाख तक पहुंच गई। बुधवार को बैंक ने उद्योग की ओर से नियमानुसार लोन की किस्तें न वापस करने पर पुलिस की उपस्थिति में उद्योग की मशीनरी एवं अन्य सामान की कीमत जानने के बाद उद्योग को सील कर दिया। इस मौके पर फील्ड ऑफिसर दिनेश, शाखा प्रबंधक मैहतपुर रमजीत सिंह, तहसीलदार विजय राय और हरोली पुलिस से रमेश चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें