फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार सूमो सड़क पर पलटी, पांच श्रद्धालु घायल

Mon, 10 Oct 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बंगाणा (ऊना)।
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल बंगाणा के बुआणा के पास एक तेज रफ्तार सूमो पलटने से पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए बंगाणा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का उपचार जारी है। जबकि, एक को गंभीर हालत में ऊना रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही बंगाणा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार रात अंब के श्रद्धालु सूमो में सवार होकर शाहतलाई जा रहे थे। बंगाणा के बुआणा गांव के समीप गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। हादसे में पांच यात्री घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से फौरन उपचार के लिए बंगाणा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने एक घायल को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया है। घायलों में रीटा देवी, प्रकाश चंद, सरोज बाला शामिल हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें