फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सड़क हादसों में 11 लोग घायल

Sat, 08 Oct 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला में अलग-अलग पेश आए पांच सड़क हादसों में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए 108 रोगी वाहन की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां उपचार जारी है। पुलिस ने मामलों के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पहला हादसा ऊना-नंगल रोड पर शनिवार सुबह रक्कड़ कॉलोनी पर पेश आया, जहां एक अनियंत्रित कार पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार दिल्ली निवासी राम तिवारी (29), अश्वनी (32), वैभव बंसल (26) और रितिका गुप्ता (31) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस में ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि कार सवार दिल्ली से ऊना की तरफ आ रहे थे। रक्कड़ पहुंचने पर अचानक कार अनियंत्रित हो गई।

वहीं, दूसरा सड़क हादसा हरोली के समनाल में पेश आया, जहां दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में नाजर सिंह (24), राज कुमार (22) निवासी बढ़ेड़ा और विशाल (17) निवासी समनाल शामिल हैं। घायलों को 108 रोगी वाहन में ऊना अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


वहीं, बंगाणा के हरोट में बाइक स्किड होने से स्थानीय निवासी सचिन को चोटें पहुंची हैं। उधर, पुराना बस स्टैंड सब्जी मंडी के समीप पेश आए हादसे में बाइक सवार दो घायल हुए हैं। घायलों में अजमेर सिंह(31) और रजनी (29) निवासी डेरा बाबा रूद्रानंद गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस सड़क हादसों के संबंध में छानबीन कर रही है।
 मैहतपुर में सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल ऊना अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार स्वामीपुर निवासी विजय शुक्रवार देर सायं मैहतपुर में रिक्शा चला रहा था। एक बस वहां से गुजरी। इतने में कोई नुकीली चीज बस से टकराकर विजय के गले में जा लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पीड़ित को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें