फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए मारपीट, महिला घायल

Fri, 13 May 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/टाहलीवाल
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
क्षेत्र के बाथड़ी में भीषण गर्मी में पानी को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में प्रवासी महिला को चोटें भी पहुंची हैं, जिसे उपचार के लिए हरोली अस्पताल में पहुंचाया गया है। यहां जहां पीड़िता का उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिरोमणी निवासी बाथड़ी अपने घर के नजदीक ही पानी भर रही थी कि तभी अचानक गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके साथ कथित तौर पर गालीगलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर तैश में आकर व्यक्ति ने महिला से मारपीट करनी शुरू कर दी है, जिससे मामला गर्मा गया और देखते ही देखते मौके पर दोनों पक्षों के लोग भी लड़ाई में कूद गए। हालांकि, मामले को गर्माता देख स्थानीय लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। इसके बाद लोगों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों को अलग-अलग किया गया। मारपीट में महिला को चोटें पहुंची हैं, जिसको उपचार के लिए हरोली अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां महिला को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें