फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण न चुकाने पर उद्योग सील

Tue, 28 Jun 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बाथड़ी स्थित एक उद्योग को बैंक का ऋण चुकता न करने पर सील कर दिया गया है। उद्योग के ऊपर बैंक की लगभग 12 लाख रुपये की लेनदारी थी। बैंक अधिकारियों ने तहसीलदार एवं पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी में उद्योग में ताले बंदी कर सील कर दिया। बैंक ने इससे पहले उद्योग प्रबंधन को कई बार नोटिस भी जारी किए थे, लेकिन उन्होंने नोटिसों को हल्के में लिया।
विज्ञापन


केसीसी बैंक एजीएम रविंद्र कुमार ने बताया की उद्योग ने वर्ष 2013 में चार लाख की सीसीएल एवं छह लाख का ऋण लिया था, लेकिन उद्योग की ओर से समय पर ऋण न देने पर टालमटोल करने लगा। उसके बाद बैंक ने समय-समय पर उद्योग को नोटिस भी जारी किए, वावजूद इसके नोटिसों का कोई जवाब नहीं दिया।

इस कारण बैंक के एजीएम रविंद्र कुमार, बैंक के मैनेजर केपी सैणी ने तहसीलदार विजय राय की मौजूदगी में उद्योग को सील कर दिया। इस मौके पर टाहलीवाल पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें