फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसोली के एक होटल में छापामारी

Tue, 27 Sep 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
 आबकारी एवं कराधान विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को बसोली स्थित एक होटल में छापामारी की है। अचानक हुई छापामारी से होटल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों ने होटल के रिकॉर्ड को कब्जे में ले लिया है। आने वाले दिनों में विभाग जिला के कुछ और होटलों में भी छापामारी की कार्रवाई को अंजाम दे सकता है।
विज्ञापन


छापामारी के दौरान पुलिस विभाग की अगुवाई डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह ने की। जबकि, एक्साइज विभाग की ओर से ईटीओ सुखदेव अपनी टीम के साथ पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उक्त होटल के गैरकानूनी तरीके से संचालित किए जाने की कई शिकायतें पुलिस और एक्साइज विभागों को मिल रही थीं। इसकी जांच के लिए दोनों विभागों की संयुक्त टीम ने मंगलवार को छापामारी को अंजाम दिया।

आबकारी एवं कराधान विभाग के सहायक आयुक्त उज्जवल सिंह राणा ने बताया कि होटल का तमाम रिकॉर्ड कब्जे में ले लिया गया है। इसकी जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें