फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-बाइक में टक्कर, एक की मौत

Sat, 03 Sep 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/पंजावर
विज्ञापन
शव
विज्ञापन
हरोली विस क्षेत्र के पंजावर में कार और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गगरेट के अंबोटा निवासी रविंद्र कुमार (40) के रूप में की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक रविंद्र कुमार शुक्रवार रात बाइक पर पंजावर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान ईसपुर में सामने से आ रही कार से उसकी टक्कर हो गई।

हादसे में घायल रविंद्र को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार व्यक्ति टायर पंक्चर लगाने का काम करता था। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें