फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनसाई में जहरीले सांप के डसने से बच्चे की मौत

Sun, 14 Aug 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लठियाणी (ऊना)।
विज्ञापन
zd
विज्ञापन
ऊना में सर्पदंश के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा हादसे में ग्राम पंचायत बुधान के गांव पनसाई में सांप के डसने से नौ वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्चे की मौत से परिवार में मातम का माहौल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात 9 वर्षीय दलजीत रात को अपने भाई  और मां के साथ सो रहा था। इस दौरान सांप ने दलजीत को काट लिया। सांप के काटने के बाद जैसे ही दलजीत चिल्लाया तो साथ सो रही मां ने लाइट जगाई तो देखा बैड पर सांप था।

सांप को देख बच्चे की मां घबरा गई। चिल्लाने पर साथ सोए अन्य परिजन भी उठ गए। आनन-फानन में बालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़सर पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने दलजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया।'
विज्ञापन


उधर उपमंडल बंगाणा के एसडीएम दिले राम धीमान ने कहा कि सूचना मिलते ही विभाग की टीम को मौके पर भेजकर परिजनों को तीन हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें