फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

Thu, 26 May 2016 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
फर्जी कॉल - फोटो : demo pic
विज्ञापन
रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी युवक जिला ऊना के चंगर हंडोला का निवासी है। नंगल पुलिस ने शिकायत के आधार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आधा दर्जन के करीब युवक ठगी के शिकार हुए हैं। इनमें से अभी तक एक ही युवक ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के मुताबिक नंगल के निकटवर्ती गांव ब्रह्मपुर के बलविंद्र सिंह ने नंगल पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि जिला ऊना के गांव चंगर हंडोला निवासी संजीव ने उसे रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर विभिन्न लोगों से 44 लाख रुपये की रकम ली, लेकिन नौकरी नहीं दिलाई। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी पैसे देने में आनाकानी करने लगा। बलविंद्र सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नंगल पुलिस ने संजीव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी नंगल सुरेंद्र पाल सिंह लिद्दड़ ने कहा कि युवक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें