फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल युवक की पीजीआई में मौत

विज्ञापन
मृत देहअ - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के साथ लगते डंगोली में पेश आए सड़क हादसे में घायल युवक ने पीजीआई में दम तोड़ दिया है। मृतक युवक की पहचान खुरवाईं निवासी सतीश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रविवार रात डंगोली में एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने सामने से आ रहे टैंपो को टक्कर मार दी थी। जबकि, टैंपो से टकराने के बाद कार सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई थी। हादसे में इनोवा के चालक सतीश कुमार, उसके छोटे भाई, बरनोह निवासी ऋषि और टैंपो चालक अजनोली निवासी महेंद्र सिंह बुरी तरह घायल हो गए थे। घायलों में से सतीश और ऋषि को पीजीआई रेफर कर दिया गया था। लेकिन, सतीश की हालत में सुधार न होने के चलते बुधवार रात पीजीआई में दम तोड़ दिया। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें