यातायात नियमों की अवहेलना पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने 68 वाहनों के चालान काटे।
इनसे 17 हजार रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि यातायात नियमों की अवहेलना करने पर जिलाभर में लगाए गए नाकों पर 13 चालान बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चलाने पर, दो बिना बीमा करवाए वाहन चलाने पर, 13 बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए वाहन चलाने पर, जबकि एक बिना कागजात के वाहन चलाने पर वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
सात चालान बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर, छह अनाधिकृत स्थान पर वाहन खड़े करने पर, एक चालान लापरवाही से वाहन चलाने पर, छह वाहन चलाते समय नशा करने पर, एक वाहन में क्षमता से अधिक भार का ढुलान करने पर, 11 दोपहिया वाहन पर ट्रिप्पल राइडिंग करने पर, तीन पुलिस संकेतों की अवहेलना करने पर, जबकि चार चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए हैं।