फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिप्पल राइडिंग करने पर चालान

Wed, 01 Jun 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
traffic police - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
यातायात नियमों की अवहेलना पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए 106 वाहनों के चालान काटे। इनमें से 91 चालानों का मौके पर निपटारा कर जुर्माने के रूप में 23, 300 रुपये वसूल किए गए। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि 16 चालान बिना हेल्मेट लगाए दोपहिया वाहन चलाने पर, एक बिना बीमा करवाए वाहन चलाने पर, जबकि सात चालान बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए वाहन चलाने पर किए गए।
विज्ञापन


इसके अलावा तीन वाहनों को बिना कागजात चलाने पर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। आठ चालान बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर, छह अनाधिकृत स्थान पर वाहन खड़ा करने पर, दो लापरवाही से वाहन चलाने पर, चार अत्यधिक गति से वाहन चलाने पर, दो वाहन चलाते समय नशा करने पर, एक वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर, एक वाहन में म्यूजिक सिस्टम का प्रयोग करने पर, तीन दोपहिया वाहन पर ट्रिप्पल राइडिंग करने पर, दो पुलिस संकेतों की अवहेलना करने पर, 35 बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने पर, जबकि 13 चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें