फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से नोटों से भरा बैग उड़ाया

Sun, 10 Apr 2016 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
चोरी - फोटो : demo
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के ऊना-अंब रोड पर स्थित एक बैटरियों की दुकान से अज्ञात शातिर नोटों से भरा बैग उठाकर फरार हो गए। बैग में करीब 25 हजार रुपये की नकदी थी। दुकानदार की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम ऊना-अंब रोड पर स्थित बैटरियों की दुकान में बाइक सवार दो अज्ञात युवक दुकान में घुस आए और बाइक की बैटरी का दाम पूछने लगे। इनमें से एक युवक ने दुकानदार से पांच सौ रुपये के छुट्टे मांगे। इस पर दुकानदार अक्षय ने पैसों से भरे बैग में से नोट निकाल कर युवक को दे दिए। इसके बाद दोनों बिना बैटरी लिए दुकान से चले गए। कुछ देर बाद दो अन्य युवक फिर से बैटरी की कीमत पूछने दुकान पर आए। इनमें से एक युवक बैटरी का दाम तय करने लगा। जबकि, बाहर खड़े दूसरे युवक ने दुकानदार को बातों में उलझा लिया। इसी दौरान एक शातिर ने काउंटर पर रखे पैसों से भर बैग को उठा लिया और युवक बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद दुकानदार की नजर काउंटर पर पड़ी तो नोटों से भरा बैग गायब था। लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें