फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या मामले में ससुराल पक्ष पर केस

Thu, 05 May 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/नंगल
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
क्षेत्र के कलसेहड़ा में नवविवाहिता के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। मृतका के पिता तुलसी राम ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को ससुराल वाले तंग कर रहे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि वह अपने ससुराल वालों से इतनी तंग हो जाएगी कि आत्महत्या जैसा कदम उठा लेगी। सुसराल वालों के कथित उत्पीड़न से परेशान होकर ही उनकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


इससे पहले एक प्रतिनिधिमंडल नंगल नगर काउंसिल के पूर्व चेयरमैन राजेश चौधरी, नंगल मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष सुशील चोपड़ा, ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष राम कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी से मिला। इसमें मृतका के पिता तुलसी राम, चाचा सरदारी लाल भी शामिल थे। उन्होंने मृतका के ससुराल वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उधर, थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें