फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने फाइनेंस कर्मी से लूटे एक लाख

Thu, 05 May 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर फाइनेंस कर्मी से एक लाख रुपये लूट लिए। घटना स्थल सिकंदराबाद-दनकौर बार्डर होने के कारण दोनों थानों की पुलिस मौके पर सीमा विवाद में उलझी रही।
विज्ञापन


अनूपशहर निवासी प्रादुल कुमार पुत्र कुवरपाल सिंह ने बताया कि वह सिकंदराबाद की टीचर्स कालोनी  गैस गोदाम वाली गली में स्थित बंधन फाइनेंस में कलेक्शन एजेंट है। बृहस्पतिवार को वह ग्राम दौला रजपुरा से कलेक्शन के एक लाख रुपये लेकर साइकिल से आ रहा था।

तिलडेरी-दौला रजपुरा के बीच में सफेद रंग की बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचे के बल पर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। घटना स्थल सिकंदराबाद-दनकौर बार्डर पर होने के कारण दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। देर शाम तक मामला सीमा विवाद में उलझा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें