फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक के आधार पर कार मालिक गिरफ्तार

Tue, 08 Nov 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हरोली/ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन
बनखंडी के समीप बहुचर्चित बर्निंग कार मामले में हत्या का केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी जालंधर निवासी चंदन को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी तक कार में जलने वाले व्यक्ति की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन


गौर रहे कि 29 सितंबर को पुलिस को बनखंडी में एक कार जली हुई हालत में मिली थी। इसमें एक शव भी बरामद हुआ था। प्रथम जांच में इसकी शिनाख्त जालंधर निवासी चंदन कुमार के रूप में की गई थी। पुलिस अभी इस मामले की पड़ताल में जुटी हुई थी कि घटना ने एक नया मोड़ ले लिया। इस घटना के कुछ ही दिनों बाद चंदन कुमार पुलिस के सामने पेश हो गया और उसने दावा किया कि उसे कुछ अज्ञात लोग बनखंडी से अपहरण करके ले गए थे।

परिजनों और चंदन के बयान पर पुलिस ने नए सिरे से मामले की जांच शुरू की। लेकिन, बड़ा सवाल यह था कि अगर हादसे में कथित तौर पर मारा गया व्यक्ति चंदन कुमार नहीं था, तो कार में किसका शव था। मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने सोमवार देर शाम हत्या का मामला दर्ज कर लिया। वहीं, शक और मेडिकल परीक्षण के आधार पर पुलिस ने कार मालिक चंदन को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। डीएसपी हरोली अमित शर्मा ने बताया कि शक के आधार पर आरोपी कार मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें