उपमंडल अंब के दिलवां में एक तेजरफ्तार कार ने खड़े ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर और कार के परखच्चे उड़ गए। दोनों वाहनों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि हादसे में कार सवार बाल-बाल बच गया।
जानकारी के अनुसार देर रात अंब की ओर से कार ऊना की ओर जा रही था, कि दिलवां के पास कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी ट्रैक्टर दो फाड़ हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे में कार सवार बाल-बाल बच गए। जोरदार धमाके के आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। उधर, डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी समझौता होने के चलते कोई कार्रवाई नहीं की गई है।