फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता तेवतिया पर हमले का मामलाः संसार सिंह बोला, मैं नहीं जानता कहां से आई एके-47

Wed, 28 Sep 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मुरादनगर।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया हमला प्रकरण में आरोपी संसार सिंह ने एके-47 के बारे में जानकारी होने से इंकार किया है। पुलिस ने उसे आठ घंटे की रिमांड पर लिया था, मगर उससे कोई बरामदगी नहीं हो सकी।
विज्ञापन


संसार सिंह निवासी छुर्र गांव सरधना का रहने वाला है। वह हमले के मुख्य आरोपी मनोज का रिश्तेदार है। पुलिस पूछताछ में संसार सिंह ने बताया कि काफी समय पहले मनीष के पिता की कारबाइन अपने पास रखी थी। एके 47 के बारे में वह कुछ नहीं जानता। वह हमले की साजिश में शामिल था।

पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर ले गई। एसओ ने बताया कि हमले में शामिल शूटर विक्की ने मेरठ में सरेंडर कर दिया है। विक्की को जल्द ही रिमांड पर लाया जाएगा, जबकि हमले में शामिल पहलवान फरार चल रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि 11 अगस्त को रावली रोड टेलीफोन एक्सचेंज के सामने कार सवार बदमाशों ने एके 47 व अन्य हथियारों से भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया के काफिले पर हमला कर दिया था। हमलें में भाजपा नेता समेत छह लोग घायल हो गए थे।

इस मामले में पकड़े गए आरोपियों से खुलासा हुआ था कि वारदात में इस्तेमाल एके-47 संसार सिंह के पास रखी हुई थी। हमले से पहले उसी ने मनीष को एके-47 लाकर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें