फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगरेट बाजार में बेकाबू ट्रक ने रौंदे नौ वाहन, तीन घायल

Wed, 05 Oct 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गगरेट (ऊना)।
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट बाजार के होशियारपुर मार्ग पर ब्रेक फेल होने से बेकाबू हुए एक ट्रक ने भीड़ भरे बाजार में करीब एक दर्जन वाहनों को रौंदकर जमकर कोहराम मचाया। हादसे में करीब तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घटना के दौरान लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कइयों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। हादसे में वाहनों को भारी क्षति पहुंची है। 
विज्ञापन


घटना के बाद गगरेट बाजार में लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। बाजार में करीब चार घंटे तक लंबा जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों को अन्य वैकल्पिक मार्गों से निकाल कर आवाजाही को सुचारु किया। गगरेट थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज के नेतृत्व में वाहनों को वाया अंबोटा आशा देवी मार्ग से भेजा गया। 

जानकारी के अनुसार एक ट्राला कंटेनर लगभग 12 बजे होशियारपुर की तरफ से गगरेट की ओर जा रहा था। जैसे ही यह कंटेनर गगरेट बाजार में पहुंचा, अचानक ब्रेक फेल हो गई और अनियंत्रित हो गया। जिससे ट्रक तीन बसों, दो ट्रकों, एक बाइक, एक स्कूटी, एक हौंडा सिटी कार और इनोवा कार को रौंदता चला गया। हादसे में स्थानीय निवासी संजीव पराशर और लक्की को चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों शाम, सोहनलाल, संजय शर्मा, मोहन लाल, प्रमोद, विजय आदि के अनुसार दुर्घटना के समय बाजार में जाम लगा हुआ था। इससे अनियंत्रित ट्रक वाहनों से टकराकर रुक गया अन्यथा यहां एक बड़ा हादसा हो सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक गुरदीप सिंह निवासी गुरदासपुर पंजाब के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें