निकटवर्ती गांव ज्वाल में स्कूटर की चपेट में आने से राहगीर की मौत हो गई। मृतक की पहचान माडू राम (81) निवासी ज्वाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी स्कूटर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार ज्वाल निवासी माडू राम गांव के शंभू बैरियर के समीप पैदल जा रहा था। अचानक एक स्कूटर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन, चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन, घावों के ताव न सहते हुए माडू राम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
उधर, डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।