फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में पति ने तोड़ी पत्नी की नाक

Mon, 27 Jun 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चिंतपूर्णी
विज्ञापन
हमला
विज्ञापन
स्थानीय समनोली चौक पर देर रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों में देखते ही देखते मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि झगड़े में महिला की नाक में फ्रेक्चर हो गया है। पति-पत्नी का झगड़ा देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस दौरान मामले की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया। मारपीट में महिला की नाक फ्रेक्चर हुई है।
विज्ञापन


घायल महिला को उपचार के लिए चिंतपूर्णी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि, महिला के साथ मारपीट करने पर पुलिस ने पति के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात समनोली चौक पर क्षेत्र में सफाई का काम करने वाले दंपति में आपसी किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनो में हाथापाई हो गई। मारपीट में पत्नी की नाक में फ्रेक्चर आया है। मारपीट में घायल हुई महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर, चिंतपूर्णी थाना प्रभारी भूप सिंह का कहना है कि पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें