फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी पर रॉडों और लाठियों से हमला

Wed, 18 Jan 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
उपमंडल अंब के प्रताप नगर में मंगलवार देर रात चार युवकों ने पुरानी रंजिश को लेकर एक कारोबारी पर रॉडों और लाठियों से हमला कर दिया। वारदात में पीड़ित दुकानदार को गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट की वारदात में घायल कारोबारी को मेडिकल और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दमनवीर निवासी प्रताप नगर अंब जिला ऊना ने पुलिस थाना अंब में शिकायत दर्ज करवाई है कि मंगलवार रात के समय चार युवक उसकी दुकान का ताला तोड़ रहे थे। जब उन्होंने ताला तोड़ने का विरोध किया तो इन चारों युवकों ने उस पर रॉडों और लाठियों से हमला कर दिया। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट में घायल दमनवीर को मेडिकल और उपचार के लिए अंब अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मारपीट के मामले में आरोपी रोबिन जीत सिंह, चंचल, शालू और हरिचंद के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर गहनता से छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। उधर, वारदात के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें