फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड ने किया बुजुर्ग पर किया हमला, घायल

Thu, 15 Dec 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना।
विज्ञापन
ox - फोटो : ox
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में सांड के हमले से एक बुजुर्ग घायल हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को लहूलुहान हालत में ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रक्कड़ कॉलोनी निवासी प्रकाश चंद (50) बुधवार देर शाम ऊना शहर में जा रहा था तो अचानक सांड ने उस पर हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ। प्रकाश के चिल्लाने पर स्थानीय लोग एकत्रित हुए और कड़ी मशक्कत के बाद उसे सांड से छुड़ाया।

सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घायल को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन


घायल के बयान भी कलमबद्ध किए जा रहे हैं। गौर हो कि जिले में सांड के हमलों से लोग परेशान हैं। अब तो लोगों का पैदल चलना भी सुरक्षित नहीं रहा है। बुद्धिजीवी वर्ग ने इसको लेकर चिंता व्यक्त की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें