फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से ही पीछा कर रहा था शातिर बच्चा

Fri, 07 Oct 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
crime demo - फोटो : MID DAY
विज्ञापन
रोटरी चौक पर एक पुलिस कर्मचारी के साथ हुई चार लाख रुपये की बड़ी लूट मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बैंक से मिले सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध नाबालिग कैद हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि जब पुलिस कर्मी सुरजीत बैंक से पैसे निकलवाकर बैग में डाल रहा था तो दो अज्ञात नाबालिग उसके बिल्कुल साथ खड़े बेहद ध्यान से उसे देख रहे थे। यहीं से उन्होंने सुरजीत का पीछा करना शुरू किया।
विज्ञापन


जबकि, उसका ध्यान बंटाने के लिए उसकी कमीज पर भी कुछ फेंक दिया, जिससे जब वह उसे साफ करने लगे तो वह वारदात को अंजाम दे सकें। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से पैसे लेकर निकला सुरजीत पैदल ही रोटरी चौक पहुंचा। यहां उसने एक टी-स्टॉल पर अपना बैग टेबल पर रखा और पैंट धोने के लिए नल की ओर चला गया। इसी दौरान एक शातिर नाबालिग उसका बैग उठाकर मौके से फरार हो गया, जो कुछ दूरी पर खड़ी कार में बैठ कर अपने साथियों के साथ नौ-दो ग्यारह हो गए। इसके बाद सुरजीत ने फौरन पुलिस को मामले की सूचना दी। वहीं, पुलिस ने भी बैंक और बाजार में लगे कारोबारियों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। बैंक से मिली फुटेज में दो नाबालिगों की संदिग्ध गतिविधियां देखी गई हैं। जबकि, सुरजीत का पैसों से भरा बैग भी नाबालिग ने ही उड़ाया था। हालांकि, मामले में अभी तक पुलिस खाली हाथ है। उधर, एएसपी मदन लाल कौशल ने बताया कि पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
शक के आधार पर दो नाबालिग पकड़े
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मेला क्षेत्र में काफी देर से घूम रहे दो नाबालिग बच्चों को एक होमगार्ड जवान हेमराज ने शक होने पर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने भी इन दोनों बच्चों से पूछताछ कर और वेरिफिकेशन कर बाद में इन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उक्त दोनों बच्चे भाई बहन थे और वृंदावन के रहने वाले थे। डीएसपी अंब जतिंद्र चौधरी ने बताया कि दो बच्चे बाजार में काफी देर से घूम रहे थे। ऊना रोटरी चौक पर एक बच्चे द्वारा पुलिस कर्मी के चार लाख रुपये से भरा बैग उड़ा ले जाने का मामला हुआ है, जिस पर पुलिस ने शक के आधार पर मौके पर इन बच्चों से पूछताछ की और वेरिफिकेशन करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें