फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों पर अभद्र व्यवहार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। जिले के एक सरकारी स्कूल में महिला सेवादार ने स्कूल के स्टाफ सदस्यों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने एवं अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
पीड़िता ने मामले की शिकायत उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय एवं महिला पुलिस थाना में दी है।

पुलिस एवं शिक्षा विभाग ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला सेवादार ने पुलिस को दी शिकायत में स्कूल के एक अध्यापक पर अभद्र टिप्पणियां करना का आरोप लगाया है। इसके अलावा स्कूल के कुछ अन्य अध्यापक भी उसका साथ देते हैं। बताया जा रहा है कि परीक्षा के दौरान स्कूल के स्टाफ सदस्य और सेवादार महिला में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसको लेकर स्कूल के कई स्टाफ सदस्यों ने महिला सेवादार से कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन


महिला सेवादार से अभद्र व्यवहार करने का गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ ने कड़ा विरोध किया है। संघ के प्रधान राजेश कुमार ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में ऐसी हरकतें करना निंदनीय और गलत है। महासंघ ने अध्यापकों को चेतावनी दी कि वे मर्यादा में रह कर काम करें। अन्यथा महासंघ उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा। महासंघ ने शिक्षा उपनिदेशक से मांग की है कि मामले की जांच कर ऐसे अध्यापकों पर सख्त कार्रवाई की जाए। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें