फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंतों में इंफेक्शन से हुई तेंदुए की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। शुक्रवार को लोहारा आरक्षित जंगल के तहत रामपुर कुटेड़ा में मृत नर तेंदुए का शनिवार को दौलतपुर चौक के पशु वेटरनरी अस्पताल में गगरेट एवं दौलतपुर चौक के विशेषज्ञों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। टीम में डॉ. अनिल गुलेरिया और डॉ. स्मृति गुलेरिया शामिल रहे।

कबिलेगौर है कि शुक्रवार को नकडोह के नजदीक तेंदुआ मृत मिला था। वो खड्ड के किनारे मिट्टी में आधा दफन था। इसे स्थानीय लोगों ने देखा था। दसकी सूचना लोगों ने वन विभाग के कर्मचारियों को दी। इस पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृत तेंदुओं को बाहर निकाला। इसका पोस्टमार्टम दौलतपुर चौक पशु चिकित्सालय में करवाया गया। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक तेंदुए के शरीर पर किसी तरह का चोट का निशान नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर अनिल गुलेरिया एवं स्मृति गुलेरिया ने बताया कि नर तेंदुआ पांच साल से ऊपर था। उसकी मौत आंतों में इंफेक्शन की वजह से हुई। उसके शरीर पर चोट का निशान नहीं था। डीएफओ यशुदीप सिंह ने बताया कि मृत तेंदुआ का पोस्टमार्टम शनिवार को दौलतपुर चौक पशु अस्पताल में करवा दिया है। उसकी मौत आंतों में इंफेक्शन से हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें