फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट लाइनमैन की करंट से झूलस कर मौत

विज्ञापन
बलिया दक्षिण में प्राइवेट लाइनमैन की मौत की सूचना पर रोती पत्नी, ढ़ाढस बढ़ाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लार/लाररोड। ट्रांसफार्मर का फाल्ट ठीक करने के दौरान करंट से प्राइवेट लाइनमैन की मौत हो गई। घटना लार थाना क्षेत्र के अजना चौराहे की है। हादसे के बाद लोगों ने अस्पताल में शव रख हंगामा किया। लापरवाही करने वाले कर्मचारियाें के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे एसओ लार को शव कब्जे में लेने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। समझाबुझाकर पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत किया। उधर, हादसे के बाद सब स्टेशन के कर्मचारी फरार हैं।
विज्ञापन

मईल थाना क्षेत्र के बलिया गांव निवासी आनंद साहनी उर्फ छोटू (33) गांव में ही रह कर प्राइवेट लाइनमैन का कार्य करता था। सुबह उसके घर लार थाना क्षेत्र के एक गांव का व्यक्ति पहुंचा और फाल्ट सुधारने की बात कह अपने साथ ले आया। अजना चौराहे पर पहुंच उसने खेमादेई फीडर पर सूचना कर शट डाउन लिया। इसके बाद वह चौराहे पर लगे ट्रांसफार्मर पर चढ़ कार्य करने लगा। अभी बिजली फाल्ट ठीक ही कर रहा था। तभी बिजली प्रवाहित हो गई। करंट से वह झुलस गया। लोगों ने शोर मचाया। आनन फानन में उसे सीएचसी लार पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। एसओ विजय सिंह गौर ने शव को अपने कब्जे में लेना चाहा, पर नाराज लोगों ने इंकार कर दिया। काफी देर तक पुलिस से उनकी नोक- झोंक हुई। काफी समझाने-बुझाने के बाद किसी तरह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना के बाद से ही खेमादेई के कर्मचारी फरार हैं। एसओ विजय सिंह गौर ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
---
इंसेट
एक माह पूर्व हुई थी मां की मौत
भागलपुर। मृतक आनंद साहनी का परिवार अभी एक माह पहले हुई मां की मौत से उबर रहा था, तभी आनंद के मौत की मनहूस खबर ने परिजनों को झकझोर दिया। दरवाजे पर बैठे मृतक के पिता राजा साहनी बेटे की मौत की सूचना पर गमजदा थे। उनके आंसू सूख गए थे। लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे थे। परिवार का सबसे छोटा बेटा होने के नाते सभी उससे बहुत प्यार करते थे। पिता रोते हुए कह रहे थे कि बुढ़ापे की लाठी टूट गई। इसके बाद वह बेहोश होकर गिर गए। मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला। राजा साहनी की सात संतानों में सबसे छोटा आनंद है। पिता भी उसके साथ ही रहते थे। पत्नी संचिता देवी पति की मौत के सूचना के बाद से बेहोश हैं। मृतक के तीन बच्चे हैं। अवनीश 8 वर्ष अनुराग 4 वर्ष शीतल 2 वर्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें