फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में पंचायत प्रधान के घर पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)।
मैहतपुर के निकटवर्ती रायपुर सहोड़ां की मौजूदा प्रधान के घर पर कुछ लोगों ने देर रात पथराव किया, जिससे उनके घर के शीशे टूट गए। हालांकि इस पथराव के चलते घर के किसी भी सदस्य को चोट नहीं लगी। पंचायत प्रधान के पति रविंद्र कुमार पुत्र रामलोक ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि उन्हीं के गांव के कुछ भाजपा समर्थक लोगों ने उनके साथ गाली गलौज की और उनके घर पर पथराव किया। पत्थरबाजी के चलते उनके घर की खिड़कियों के शीशे टूट गए हैं।

पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। दूसरी ओर से पूर्व प्रधान हरपाल सिंह पुत्र कर्म सिंह ने भी शिकायत दर्ज करवाई है। एक अन्य मामले में नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा में चुनावी रंजिश के चलते दो गुटों में हुई भिड़ंत के चलते क्रॉस मामला दर्ज किया गया है। मतदान खत्म होने के बाद रात को चुनावी रंजिश के चलते मैहतपुर और रायपुर सहोड़ां में दो गुटों की झड़प हो गई। इसके चलते एक युवक को मामूली चोटें भी आई हैं। पुलिस से मारपीट की सूचना मिलने पर दोनों दोनों गुटों की शिकायत के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता प्रेरण बत्तरा पुत्र प्रेम बत्तरा ने गाली गलौज करने व उसके साथ मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। दूसरे गुट की ओर से जसमेर सिंह पुत्र सोमनाथ निवासी वार्ड नंबर दो ने पिता पुत्र पर रास्ता रोकर उनके साथ गालीगलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने दोनों गुटों की शिकायत के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसपी संजीव गांधी का कहना है कि चुनावी रंजिश के चलते मैहतपुर और रायपुर सहोड़ां में दो गुटों के बीच झड़प की शिकायत मिली है। इसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें