फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घनारी में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला तेंदुआ

विज्ञापन
leopard - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। घनारी गांव की खड्ड में बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मृत तेंदुआ मिला। इससे चर्चाओं का बाजार गर्म है। प्रथम दृष्टया तेंदुए के मौत का कारण जहरीला पदार्थ खाने से लग रहा है। तेंदुए के मुंह से झाग के साथ-साथ कुछ खून भी निकला होने से तेंदुए की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए है। सुबह तेंदुए की मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीण और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

बुधवार सुबह तहसील मुख्यालय घनारी से लगभग एक किलोमीटर दूर घनारी और दियोली गांव के बॉर्डर पर खड्ड में जहां स्वां तटीकरण का कार्य चला है। वहां गांववासियों ने मृत तेंदुआ देखा। इसकी सूचना तुरंत पंचायत पदाधिकारियों, वन विभाग, पुलिस और पशु चिकित्सक विभाग को दी। इस पर प्रशासकीय अमला हरकत में आया और मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी बाबा मौनी धाम कमेटी घनारी के प्रधान राजीव पराशर, अजय कुमार, कर्ण ठाकुर, विक्की, संजय, रवि कुमार, निक्कू, रमन और राजन ने बताया कि तेंदुए की मौत संदिग्ध लग रही है। उसके मुंह से झाग और खून बह रहा था। जबकि शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं हैं। घनारी गांव की प्रधान सीमा देवी ने भी संदिग्ध अवस्था में मृत तेंदुए के मिलने की पुष्टि की है। मौके पर पहुंचे वन विभाग के बीओ अविनाश कुमार ने बताया कि तेंदुए की मौत संदिग्ध लग रही है। मुंह से खून बह रहा है और झाग भी निकली है। अंतिम समय के संघर्ष के निशान भी खड्ड में रेतीली जगह पर है।
विज्ञापन


गगरेट थाना के एएसआई सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके संदिग्ध अवस्था में मिले तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को पशुपालन अस्पताल दौलतपुर चौक भेज दिया है। उन्होंनेे बताया कि तेंदुए की मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम के बाद में पता चलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें