फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों में मारपीट, जमकर बरसाए लात-घूंसे

विज्ञापन
मारपीट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। अंबोटा स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान स्कूल के बाहर कुछ युवकों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गई। उधर स्कूल के वार्षिक समारोह में गीत गूंज रहे थे तो स्कूल के बाहर लात-घूंसे चल रहे थे।

युवकों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। युवकों ने स्कूल की ही एक शिक्षका की गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। इसको लेकर शिक्षिका ने पुलिस थाना गगरेट में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिक्षिका की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार अंबोटा स्कूल के वार्षिक समारोह के दौरान युवकों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान युवकों ने स्कूल की एक शिक्षिका की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस पीड़ित शिक्षिका सीमा डढ़वाल निवासी गांव बढ़ोह जिला ऊना की शिकायत के आधार पर आरोपी राहुल औा अर्जुन दोनों निवासी गांव अंबोटा जिला ऊना के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें