फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 263 वाहनों के चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने 263 वाहनों के काटे चालान
विज्ञापन

43,700 रुपये जुर्माने के रूप में वसूल
बिगडै़ल चालकों पर कार्रवाई
धूम्रपान करने पर तीन लोगों के चालान
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। पुलिस ने बिगड़ैल चालकों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने जिले में जगह-जगह नाकेबंदी कर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 263 वाहनों के चालान किए। पुलिस ने 243 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 43,700 रुपये वसूले।
विज्ञापन

एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने 188 चालान बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चलाने पर, एक चालान बिना वाहन बीमा करवाए वाहन चलाने पर, 17 चालान बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए वाहन चलाने पर, 16 चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर, छह चालान अनाधिकृत क्षेत्र में वाहन पार्क करने पर, एक चालान उतावलेपन और लापरवाही से गाड़ी चलाने पर, छह चालान शराब के नशे में वाहन चलाने पर, सात चालान दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग पर, तीन चालान यातायात संकेतों की अवहेलना, सात चालान नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, एक चालान खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर तथा 10 चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर पुलिस चौकी टाहलीवाल के तहत दो, पुलिस चौकी संतोषगढ़ के तहत एक व्यक्ति का चालान करके जुर्माने के रूप में 300 रुपये प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें