फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खियों के हमले से आधा दर्जन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। चिंतपूर्णी के तहत किन्नू गांव में मधुमक्खियों के हमले से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अंब अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से पांच लोगों को गंभीर हालत में ऊना अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इनकी हालत में सुधार आया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार किन्नू के समीप लोहारा रोड पर कुछ लोग ट्रैक्टर पर सवार होकर काम के लिए जा रहे थे। इस दौरान मधुमक्खियों के एक झुंड ने रोड से गुजर रहे लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान ट्रैक्टर सवार निखिल पुत्र जतिंद्र, कृष्ण पुत्र जतिंद्र, ज्योति पुत्री संतोष, अनीता, संतोष निवासी यूपी सहित अन्य तीन स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं।
बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर बुरी तरह से हमला किया हुआ था। ग्रामीणों ने धुआं और आग की मदद से पीड़ितों को मधुमक्खियों के चंगुल से छुड़ाया। पीड़ित स्थानीय पर सवार होकर दिहाड़ी लगाने के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि सैकड़ों मधुमक्खियों ने हमला किया। मधुमक्खियों ने घायलों के पूरे शरीर पर डंक से हमले किए। गंभीर हालत में पीड़ितों को अंब अस्पताल पहुंचाया। यहां से गंभीर हालत में इनको ऊना अस्पताल रेफर कर दिया गया। ऊना अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. पीएस राणा ने बताया कि घायलों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल मरीजों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें