ऊना। जिला पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 79 वाहनों के चालान किए गए जिनमें से 76 वाहनों के चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 17,700 रुपये प्राप्त किए गए।
एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि 18 चालान बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चलाने पर, एक चालान बिना बीमा करवाए वाहन चलाने पर, 27 चालान बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए वाहन चलाने पर, 12 चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर, एक चालान शराब के नशे में वाहन चलाने पर, 20 चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए।