फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंब (ऊना)। क्षेत्र के कटोहड़ खुर्द में पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। रेलवे पुलिस ने लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए क्षेत्रीय अस्पताल के शवगृह में रख दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर डीएमयू पैसेंजर ट्रेन अंब से ऊना की ओर जा रही थी। ट्रेन कटोहड़ खुर्द के समीप पहुंची, तो युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे चालक ने फौरन इसकी सूचना ऊना रेलवे चौकी में दी। रेलवे पुलिस ऊना की टीम पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव की पहचान के लिए स्थानीय ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। रेलवे पुलिस की मुख्य आरक्षी सुषमा रानी ने कहा कि शव के पहचान के लिए शवगृह में रखा गया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें