फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने गाड़ी में बरामद की अवैध शराब

विज्ञापन
sharab - फोटो : vishnu sharma
विज्ञापन

अंब (ऊना)। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान गाड़ी से अवैध शराब की खेप पकड़ी। पुलिस ने मामले में गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर पुलिस ने एसएचओ अंब दर्शन सिंह की अगुवाई में कुठियाड़ी के पास चेकिंग के लिए नाका लगाया था।

विज्ञापन


इसी दौरान उन्होंने ऊना की तरफ से आ रहे एक ट्राले को चेकिंग के लिए रोका। पुलिस ने उस ट्राले में 135 पेटी देसी शराब की बरामद की। जांच करने पर पुलिस ने पाया कि ट्राला ड्राइवर पवन के पास 83 पेटी का ही परमिट था। जबकि 52 पेटी के संबंध में उसके पास कोई कागजात नहीं थे। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 52 पेटी शराब को अपने कब्जे में ले लिया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें