फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन

एमपी कोठी के पास हादसा, घटना में एक गंभीर रूप से घायल
अमर उजाला ब्यूरो
नंगल। नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर स्थित एमपी कोठी के निकट एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे में एक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे नाजुक हालत में पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हरदीप पुत्र रमेश चंद निवासी नंगली अपने दोस्त तेजिंद्रपाल के साथ अपनी बाइक पर सवार होकर नंगल से अपने गांव नंगली जा रहे थे कि बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। इससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को बीबीएमबी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने हरदीप को मृत घोषित कर दिया। तेजिंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया। नंगल पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई बलवीर चंद ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें