फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अंब (ऊना)।
उपमंडल अंब के अलोह गांव स्थित चिंतपूर्णी रोड पर हरियाणा रोडवेज की एक बस चीड़ के पेड़ से टकरा गई। इससे बस में बैठे आधा दर्जन यात्रियों और चालक को चोटें आई हैं। उन्हें अंब अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हरियाणा रोडवेज की बस बुधवार रात हरियाणा के करनाल से बैजनाथ जा रही थी। अलोह स्थित चिंतपूर्णी रोड पर बस एक चीड़ के पेड़ से टकरा गई।

हादसे के दौरान बस में करीब 25-30 यात्री सवार थे। बस में सफर कर रहे गुरजीत सिंह गिल ने बताया कि ड्राइवर काफी तेज बस चला रहा था। मुबारिकपुर से चिंतपूर्णी रोड पर जाते समय अलोह में रात करीब पौने 12 बजे बस बेकाबू होकर सड़क के किनारे चीड़ के पेड़ से टकरा गई। इससे बस में बैठे छह यात्री बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के दौरान आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। गनीमत यह रही कि कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अंब थाना में दी और घायलों को 108 एंबुलेंस से अंब अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में सोम कुमार (46), वीना देवी (44), अमन (29), गुरजीत (58), रूबिका (23) सभी निवासी कांगड़ा, दिलबाग मलिक (32) और चालक सुरिंद्र कुमार (45) निवासी हरियाणा शामिल हैं। डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने बताया की चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें