फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धू-धू कर आंखों के सामने जल गया आशियाना

विज्ञापन
विज्ञापन
आंखों के सामने धू-धू जल गया आशियाना
विज्ञापन

थानाकलां के कोठी में दो मकान राख, पीड़ित परिवारों को दिए सात हजार
अमर उजाला ब्यूरो
बंगाणा (ऊना)।
उपमंडल बंगाणा के गांव कोठी में शुक्रवार को जंगल की आग से दो रिहायशी मकानों में आग लग गई। आग लगने पर मकान से उठतीं लपटें देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जब तक आग पर काबू पाते, दोनों मकान जलकर राख हो चुके थे। आग लगने से मकानों में रखा सारा कीमती सामान जल गया। पीड़ित परिवारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार उपमंडल बंगाणा की पंचायत पलाहटा के गांव कोठी में जंगल की आग ने दो रिहायशी मकानों में अचानक आग भड़क गई। आग की लपटों ने दोनों रिहायशी मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से मकानों में रखा सारा कीमती समान जलकर राख हो गया। मकान जलने से मकान मालिक जगदीश पुत्र हुकम चंद और जगदेव पुत्र रलीला राम को लाखों रुपये नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंगाणा के तहसीलदार शमशेर सिंह का कहना है कि पटवारी को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित जगदीश को पांच हजार और जगदेव को दो हजार रुपये राहत राशि के रूप में दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें