अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
क्षेत्र के गांव अंबेहड़ा में एक युवती ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अंबेहड़ा निवासी युवती ने देर रात अज्ञात कारणों से किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
परिजनों को जैसे ही पता चला तो वह तुरंत उसे लेकर ऊना अस्पताल पहुंचे। एसएमओ ऊना डॉ. रामपाल ने बताया कि पीड़िता को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।